Saturday, 5 December 2015

विंडोज 10 स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर


नई दिल्ली। यदि आप विंडोज 10 मोबाइल ओएस वाले स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो जरा सोच कर लें। क्योंकि Microsoft इस ओएस के लिए सपोर्ट बंद कर देगी। खबर है कि विंडोज 10 मोबाइल के लिए माइक्रोसॉफ्ट अपना सपोर्ट 2018 के बाद बंद कर देगी। माइक्रोसॉफ्ट ने यह जानकारी अपने प्रोडक्ट लाइफसाइकल पेज पर दी है। जिनमें Windows 10 Mobileओएस के लिए उसकी ओर से दिए जाने वाले सपोर्ट की आखिरी डेट बताई गई है। कंपनी के मुताबिक विडोज 10 मोबाइल बिजनेस तथा
विंडोज 10 मोबाइल कंज्यूमर के लिए उसका सपोर्ट 9 जनवरी 2018 तक ही रहेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने अपना यह ऑपरेटिंग सिस्टम इसी साल लॉन्च किया था। विंडोज 10 को एकसाथ कई डिवाइसेज के लिए लॉन्च किया गया है। इनमें कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्टफोन्स, एक्सबॉक्स आदि शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट का यह अब तक का सबसे शानदार ऑपरेटिंग सिस्टम है। हालांकि कंपनी इसके बाद विंडोज ओएस को खत्म कर नया ओएस जारी करेगी। गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट एक समय के बाद अपने ओएस के लिए सपोर्ट बंद कर देती है। इससे पहले विंडोज फोन 8.1 के लिए अपना सपोर्ट 24 जून 2014, विंडोज फोन 7.8 के लिए पिछले साल ही बंद कर दिया था। अब इन सभी विंडोज फोन ओएस के लिए विंडोज फोन 8.1 फर्मवेयर अपडेट उपलब्ध है। जबकि 8जीबी मेमोरी के साथ आने वाले विंडोज फोन 8.1 ओएस वाले हैंडसेट्स में विंडोज 10 मोबाइल ओएस को सपोर्टेबल बनाया गया है।
Patrika News Network (http://www.patrika.com)

Friday, 4 December 2015

PM मोदी से मिले बिल गेट्स, वित्तीय समावेशी परियोजनाओं के लिए सहयोग की पेशकश


माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और परमार्थ कार्य करने वाले बिल गेट्स ने शुक्रवार को भारत सरकार के वित्तीय समावेशन प्रयासों को मजबूत करने के लिए सहयोग की पेशकश की और स्वच्छ उर्जा की लागत हाइड्रोकार्बन के स्तर तक कम करने की जरूरत पर जोर दिया. गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान यह पेशकश की. इस मुलाकात के दौरान स्वच्छ उर्जा संबंधी पहलों, वित्तीय समावेशन, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
वित्तीय समावेशन में सहयोग की पेशकश
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में बताया गया है कि गेट्स ने यह भी कहा कि (भारत में) वित्तीय समावेशन पर बहुत प्रगति हुई है. उन्होंने इस दिशा में प्रयासों को मजबूत करने के लिए सहयोग की पेशकश की. बयान में कहा गया है भर में हाइब्रिड भुगतान बैंक तैयार करने के लिए वर्तमान डाक अवसंरचना को मजबूत बनाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.' गेट्स ने भारत में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी सराहना की और स्वच्छ ऊर्जा की लागत हाइड्रोकार्बन के स्तर तक कम करने की जरूरत पर जोर दिया।
(आज तक)

जब करिश्मा ने छोटी बहन करीना से कहा दफा हो जाओ और........

(जनसत्ता)

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने शुक्रवार को कहा कि वह अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्मों में अदा की जाने वाली भूमिकाओं से हमेशा प्रभावित रही हैं और वह उनके काम से प्रेरणा लेती हैं।
गौरतलब है कि 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए कंगना काफी तारीफ बटोर चुकी हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में करीना ने कहा, 'इंडस्ट्री में कई लोग हैं जो मुझे प्रेरित करते हैं..कंगना मुझे प्रेरित करती हैं। वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं।' करीना ने कहा, 'मैं हमेशा से अदाकारा बनना चाहती थी और मैंने इसे तब समझा जब मैं काफी छोटी थी।
मैं जब छोटी थी तो अक्षय कुमार और सलमान खान को देखा करती थी। मैं कहा करती थी कि एक दिन मैं उनके साथ काम करूंगी। मेरी बहन करिश्मा कपूर कहा करती थी दफा हो जाओ और स्कूल जाओ।'

Thursday, 3 December 2015

सागर के सशक्त प्रहरी -नौसेना दिवस पर विशेष

सागर के सशक्त प्रहरी 
नौसेना दिवस पर विशेष 

अब खोयी और पायी हुई वस्तुओ की सूचना एप पर दे सकेंगे

अब खोयी और पायी हुई वस्तुओ की सूचना एप पर दे सकेंगे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर भीमसेन बस्सी ने बृहस्पतिवार को इस सुविधा को लांच किया। साथ ही इसे वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है।
इसको डाउनलोड करने के लिए लिंक पर जाये 

Delhi Police …One Touch Away


In view of security and growing environmental pollution

सुरक्षा और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर लाया गया प्रस्ताव

पंद्रह साल से अधिक पुरानी बसें और ट्रक अब सड़कों पर चल नहीं सकेंगे। शहरों में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ये प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। इसके चलते प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार, सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रलय में इस विषय में विचार-विमर्श हो रहा है। ये सहमति पहले ही बन चुकी है कि 15 साल से अधिक पुराने सभी वाणिज्यिक वाहनों को नेशनल परमिट नहीं दिया जाएगा। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘सुरक्षा और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर लाए गए प्रस्ताव में सभी वाणिज्यिक वाहनों (चाहे उनके पास नेशनल परिमट हो या न हो) पर प्रतिबंध लगाने की योजना है।’सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रलय में सचिव विजय छिब्बर, 15 साल पुराने सभी वाणिज्यिक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर पहले ही विचार-विमर्श कर चुके हैं।



No need of employer to get PF(Provident Fund)

     

There is No need of employer to get  
PF(Provident Fund)